विडियो कॉल पर ही हल की जाएंगी दिव्यांगों की समस्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिव्यांगजनों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने ऑनलाइन वीडियो कॉल जनसुनवाई शुरू की है। पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के लिए अब घर बैठे समाधान मिलेगा। सुबह 10 से 12 बजे तक वीडियो कॉल कर सकते हैं। अन्य सहायता के लिए भी नंबर उपलब्ध हैं।

divyangjans problems to be solved via video call freedom from government office visits

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : दिव्यांगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दिव्यांगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन विडियो कॉल जनसुनवाई व्यवस्था शुरू की है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार तथा आवास योजनाओं से जुड़े कामों के लिए दिव्यांगों को कार्यालय आना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत दिव्यांगजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मोबाइल नंबर 8791491011 पर विडियो कॉल कर अपनी समस्या बता सकेंगे। वहीं जिन्हें विडियो कॉल करने में दिक्कत होगी, वे विभाग के मोबाइल नंबर 8189038730 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सहायता ले सकेंगे।