n NBT न्यूज, लोनी : वाॅर्ड-3 में पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्य का शुभारंभ विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया। विधायक ने रविवार को क्षेत्र के वाॅर्ड-11 की परमहंस विहार कॉलोनी, वाॅर्ड-42 के बलराम नगर कॉलोनी और वाॅर्ड-39 के गढ़ी जस्सी गांव में पांच करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि कॉलोनियों में मुख्य मार्ग का निर्माण होने से लोगों को जर्जर मार्ग व जलभराव से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोगों की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे।

