सुपरटेक से 60 लीटर शराब के साथ विदेशी महिला अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर पुलिस ने सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। महिला नाइजीरिया की रहने वाली है और लंबे समय से शराब बेच रही थी। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

nigerian woman arrested with 60 liters of alcohol from supertech was selling for a long time

n NBT न्यूज, दनकौर : पुलिस ने सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। महिला ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से शराब की बिक्री कर रही थी। आरोपी की पहचान 57 वर्षीय उज्जू निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है।