n NBT रिपोर्ट, ट्रांस हिंडन : उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग की ओर से 15 मई से 30 जून तक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की कम भागीदारी को देखते हुए रविवार को भी इसे लेकर जागरूक किया गया। बताया गया कि यह कैम्प प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जिसमें स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे लोग स्मार्ट मीटर की सुविधाओं और उपयोग के प्रति जागरूक हो सकें। मेगा कैम्प में उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

