अब गुरुजी भी साइकल से ही पहुंचेंगे कॉलेज

नवभारतटाइम्स.कॉम

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों को पेट्रोल-डीजल की खपत कम करनी होगी। प्राचार्य अपने शिक्षकों से घर पास होने पर पैदल या साइकिल से कॉलेज आने की अपील कर रहे हैं। दूर रहने वाले सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। यह पीएम की अपील का पालन है। निजी वाहनों का प्रयोग आवश्यकता पड़ने पर ही करें।

teachers will now also reach college by cycle teachers join the campaign to save petrol diesel

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के अभियान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों को भी सहयोग करना होगा। उनका घर पास है तो पैदल कॉलेज आना होगा या साइकल का प्रयोग करना होगा। घर दूर है तो सार्वजिनक परिवहन से कॉलेज आना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यो से इसका पालन करने की अपील की है। कुलसचिव के अनुसार, ईंधन व ऊर्जा के वर्तमान में संकट को देखते हुए पीएम की अपील का पालन करना हम सभी का दायित्य है। आवश्कता पड़ने पर ही निजी वाहन का प्रयोग करें। कार पूलिंग को बढावा दें। आगामी 6 माह तक अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। अनावश्यक रूप से लिफ्ट का प्रयोग ना करें। इससे शारीरिक विकास भी होगा। आवश्यक होने पर एसी का प्रयोग करें।