TPG क्रिकेट अकैडमी को मिली जीत

नवभारतटाइम्स.कॉम

लक्ष्य खेल क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी और एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन के बीच 40 ओवर का रोमांचक मैच हुआ। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए। जवाब में एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन 186 रन पर ऑल आउट हो गया। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने यह मैच 11 रनों से जीत लिया।

tpg cricket academy defeated sds cricket foundation by 11 runs

n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन : टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन के बीच लक्ष्य खेल क्रिकेट ग्राउंड पर 40 ओवरों का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 11 रनों से विजयी रही। टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की। कप्तान चैतन्य की 71 रनों की पारी की मदद से 38.3 ओवर में 197 रन बनाए। ली नव दत्ता ने 30 व विनय सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। सूर्यांश व रजित कश्यप ने 2-2 विकेट लिए। एसडीएस क्रिकेट फाउंडेशन 38.5 ओवर में 186 रन पर ही आउट हो गया। गर्व शर्मा ने 59 रन की पारी खेली व प्रियांशु बघेल ने 26 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच शारिब अख्तर ने 5 व पृथ्वी तोमर ने 3 विकेट लिए।