मरा हुआ चूहा लेकर थाने पहुंची महिला

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर-134 में एक अनोखी घटना सामने आई। एक महिला अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी जानबूझकर उसके घर के बाहर मरे हुए चूहे फेंकता है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। यह मामला सोसायटी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

woman reaches police station with dead rat accuses neighbor of harassment

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा में पड़ोसियों के झगड़े अक्सर पार्किंग, पालतू कुत्तों या म्यूजिक सिस्टम को लेकर सुनने को मिलते हैं, लेकिन सेक्टर-134 की एक सोसायटी में मामला मरे हुए चूहे तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ा कि एक महिला हाथ में मृत चूहा लेकर सीधे एक्सप्रेसवे थाने पहुंच गई। महिला पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद्द पर अड़ गई तो पुलिस ने उससे लिखित में शिकायत मांग ली। इसके बाद महिला वापस चली गई। यह बात सोसायटी निवासी और अन्य लोगों को पता चली तो आश्चर्यचकित रह गए।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी आए दिन मरे हुए चूहे उसके घर के बाहर फेंक देता है। महिला का कहना था कि पड़ोसी जानबूझकर उसे परेशान करने के लिए ऐसा कर रहा है। थाने में महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह एनिमल लवर है और इस तरह किसी जानवर को मारकर फेंकना गलत है। उसने पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया। कुछ लोग इसे पड़ोसियों की निजी लड़ाई बता रहे थे। सोसायटी के कई लोगों का कहना है कि दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था।