NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : साइबर अपराध शाखा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक व्यक्ति को ज्यादा लोन दिलाने का झांसा देकर उससे 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव तिगांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 14 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी से जुड़ा बताते हुए लोन दिलाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने 82 हजार रुपये का लोन प्रोसेस किया, जिसमें से 75 हजार रुपये उसके बैंक खाते में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बिजेन्द्र को 5 लाख रुपये का बड़ा लोन दिलाने का लालच दिया और कहा कि पहले यह रकम जमा कर दो। झांसे में आकर पीड़ित ने ओटीपी साझा कर दिए, जिससे उसके खाते से पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इसके बाद आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड/स्कैनर में पीड़ित ने 50 हजार और 25 हजार रुपये जमा कर दिए। बाद में जब कोई लोन नहीं मिला तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
लाखों की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी किए जाने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंशुमन सिंह उर्फ वैभव निवासी गांव बैरवा नानकार, जिला सिद्धार्थनगर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-8 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसे एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। ठगों ने उसे भरोसे में लेकर उससे एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराया।

