उत्तर पुस्तिकाओं की जांच मांग को लेकर पत्र लिखा

नवभारतटाइम्स.कॉम

इंडियन पेरेंट्स असोसिएशन ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संस्था ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। देशभर से विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायतें मिल रही हैं। संस्था ने डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की अपील की है।

demand for investigation into irregularities in digital evaluation of class 12 answer sheets

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : इंडियन पेरेंट्स असोसिएशन ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मांग को लेकर संस्था ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भी लिखा है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी व उपाध्यक्ष विनय कक्कड़ ने कहा कि देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायतें प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।