यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने का दावा करने वालों से रहें सावधान

नवभारतटाइम्स.कॉम

जेसी बोस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दाखिले के नाम पर ठगी से बचने की सलाह दी है। दाखिले केवल योग्यता के आधार पर होंगे। कोई भी व्यक्ति दाखिला दिलाने का दावा करे तो तुरंत यूनिवर्सिटी को सूचित करें। पूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

jc bose university admission beware of fraud admission will be based on merit only

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : जेसी बोस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में सत्र 2026 - 27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। फिलहाल दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ किसी प्रकार की ठगी न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एडवाइजरी भी जारी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साफ किया है कि दाखिले केवल योग्यता के आधार पर होंगे। अगर कोई व्यक्ति दाखिला दिलाने का दावा करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत यूनिवर्सिटी में करने की अपनी छात्रों से की गई है।

बता दें कि जेसी बोस यूनिवर्सिटी में बीटेक को छोड़कर अंडर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के साथ सभी सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, फिलहाल आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है।यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अनुसार दाखिले के दौरान कुल लोग छात्रों को सीट दिलाने व दाखिला कराने के नाम पर गुमराह करते हैं। पैसे की मांग कर दाखिला दिलाने का दावा किया जाता है। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यहां दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होती है।यूनिवर्सिटी की दाखिला समिति की तरफ से आवेदनों की जांच होती है, उनका मूल्यांकन किया जाता है। चयन प्रक्रिया में कई तरीके हैं। अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले लिए जाते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले होते हैं और बीटेक कोर्स में जेईई मेन रैंक स्कोर के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से दाखिलेकिए जाते हैं।निदेशक एडमिशंसप्रोफेसर आशुतोष निगम के अनुसारअगर इस तरह का कोई मामला आता है, तो छात्र व अभिभावक यूनिवर्सिटी प्रशासन को प्रमाण के साथ ईमेल आईडीadmissionhelp@jcboseust.ac.inपर सूचना दें। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 7428954273 पर भी जानकारी दे सकते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ यूनिवर्सिटी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। दाखिले से संबंधित पूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटwww.jcboseust.ac.inके माध्यम से दी जा रही है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी की सत्यता की जांच जरूर करें।