‘हर वॉर्ड में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें’

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल विभाग को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वॉर्डों में हर घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता है।

ghaziabad water crisis municipal commissioner gives strict instructions to water department to ensure supply in every ward

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संभव जनसुनवाई में मंगलवार को पेयजल संकट की शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वॉर्डों में हर घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें निर्माण विभाग की 10, स्वास्थ्य विभाग की तीन, जलकल विभाग की चार, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की एक-एक शिकायत शामिल रही। विजयनगर और सिटी जोन में नलकूप और मोटर खराब होने से पेयजल संकट की शिकायतें सामने आईं। इस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।