n NBT न्यूज, होडल : किसी के मन में कुछ करने का जज्बा व दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी उसे रोक नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा दे रहे 21 वर्षीय एक पैर से दिव्यांग शुभम सिंह का सामने आया। चार वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बाद परिक्रमा कर रहे हैं। गौरतलब है कि 17 मई से शुरू हुई यूपी व राजस्थान सहित हरियाणा से निकलने वाली ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा दे रहे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई न कोई शख्सियत ऐसी नजर आती है, जिस देख बृजवासी उसकी भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति के सामने अपने आप को कहीं खड़ा नहीं पाते हैं। इस पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर राधे-कृष्ण के मिलन की आस में ब्रज भूमि पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने जीवन को सफल बनाने व भगवान राधे कृष्ण की भक्ति में लीन परिक्रमा कर रहे हैं।

