बढ़ती गर्मी पर प्रशासन अलर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोगों और पशुधन की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना लागू की है। स्वास्थ्य, शिक्षा और श्रम विभागों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक बढ़ाया जाएगा।

ghaziabad faces severe heatwave administration on alert special action plan implemented for heatwave protection

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों और पशुधन को बचाने के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की है। डीएम ने जिला, तहसील, ब्लॉक और निकाय स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर अपनी हीटवेव कार्ययोजना तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में ओआरएस, जरूरी दवाएं और तरल पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में बदलाव, बच्चों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था और आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश मिले हैं। श्रम विभाग को मजदूरों के कार्य समय में बदलाव करने और मनरेगा श्रमिकों को दोपहर 12 से 3 बजे तक लू से बचाने के इंतजाम करने को कहा गया है।

रेकमेंडेड खबरें