पलवल में भी ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, एसपी ने दिए निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में ईद उल-अज़हा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी अव्यवस्था की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

tight security in palwal on eid sp gives instructions action against rumor mongers

n NBT न्यूज, पलवल : ईद उल-अज़हा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईद उल-अज़हा 28 मई को मनाया जाएगा। ईद को लेकर असमाजिक तत्व धार्मिक व जातीय झगड़ा नहीं कर पाए इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल ने सभी पीसीआर एंव राइडर को निर्देश दिए गए है कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जहां भी अव्यवस्था की सूचना प्राप्त होगी तुरंत मौके पर जाकर स्थिति से निपटेंगे। पुलिस अधीक्षक ने ईद उल-अज़हा पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि इस त्योहार पर अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके बिना किसी भेदभाव और वैर विरोध के इस पर्व को मनाएं। कानून व्यवस्था की पालना करते हुए हरसंभव पुलिस का सहयोग करें।