5 जून से शुरू होगा गाज़ियाबाद प्रीमियर लीग

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद प्रीमियर लीग का आगाज़ 5 जून से हो रहा है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने लीग की ट्रॉफी और टीमों की जर्सी का अनावरण किया। यह लीग गाजियाबाद के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका देगी। लीग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

ghaziabad premier league starts from june 5 suresh raina unveils trophy

n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन

गाजियाबाद क्रिकेट असोसिएशन की ओर से 5 जून से गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) का आयोजन किया जाएगा। लीग की ट्रॉफी व टीमों की जर्सी का अनावरण पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक समारोह में किया। सुरेश रैना ने कहा कि यह लीग गाजियाबाद के उभरते हुए खिलाड़ियों को ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां दिखाई गई प्रतिभा उनको राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने का कार्य करेगी। यूपी क्रिकेट असोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि लीग में आठ टीमें खेलेंगी। आठ टीमों में मिग्सन चैंपियंस, रैना सुपर किंग्स, क्रिकगिरी पैंथर्स, समरकूल टाइगर्स, गाजियाबाद टस्कर्स, साई किंग्स, गुडलक ग्लैडिएटर्स व गाजियाबाद रॉयल्स शामिल हैं। सभी आठ टीमों के कप्तान व मालिकों के अलावा दिनेश रैना, मनोज माकड़, उमेश चोपड़ा, संजीव गुप्ता आदि भी समारोह में मौजूद रहे।