n NBT न्यूज, गाजियाबाद : उत्तर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा से मुलाकात की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एनपीएस एक अप्रैल को लागू किया था। इसलिए उत्तर प्रदेश में विशिष्ट बीटीसी 2004 के चयनित शिक्षकों/ शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलवाया जाए। एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। अमित यादव, रजापुर मनोज त्यागी, दिनेश कुमार, रविन्द्रपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।

