हरियाणा टीमें क्वाॅर्टर फाइनल में पहुंचीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

पुडुचेरी में चल रही 76वीं जूनियर नैशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की बॉयज और गर्ल्स टीमों ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है। फरीदाबाद के शौर्यवीर बॉयज टीम का हिस्सा हैं। यह चैंपियनशिप 22 से 29 मई तक आयोजित हो रही है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पुडुचेरी बास्केटबॉल असोसिएशन इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।

76th junior national basketball championship haryanas boys and girls teams reach quarterfinals

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नैशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा की बॉयज व गर्ल्स टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बॉयज टीम में फरीदाबाद से शौर्यवीर भी भाग ले रहे हैं। फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि यह चैंपियनशिप 22 से 29 मई तक चल रही हैं, जिसे बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पुडुचेरी बास्केटबॉल असोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है। हरियाणा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजय श्योराण ने बताया कि बॉयज टीम में फरीदाबाद से शौर्यवीर को शामिल किया गया है। जबकि विनय श्योराण चीफ कोच, जगबीर सिंह सहायक कोच एवं कुलवंत सिंह टीम मैनेजर के रूप में नियुक्त किए गए हैं।