रनवे पर थमाविमान, ढाई घंटेफंसे रहे यात्री

नवभारतटाइम्स.कॉम

अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1877 में टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। करीब ढाई घंटे तक 127 यात्री और 6 क्रू मेंबर विमान में ही फंसे रहे।

aircraft stopped on runway delhi flight delayed by 25 hours due to technical snag at amausi airport 127 passengers stranded

n NBT न्यूज, सरोजनीनगर: अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार रात टेकऑफ से ऐन पहले तकनीकी खामी के संदेह पर दिल्ली जा रही एयर इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट (AI-1877) रोकनी पड़ी। पायलट ने विमान रोककर तुरंत एटीसी को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी खामी ढूंढने और इसकी मरम्मत में ढाई घंटे लगे। तब तक सभी यात्रियों को विमान में ही रहना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 127 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। रात का समय होने और दिल्ली पहुंचने में लगातार देरी से यात्री परेशान होते रहे। मरम्मत के बाद दोबारा सुरक्षा जांच की गई, तब विमान रात करीब 11:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भर सका।