मज़बूत संगठन और शाखा विस्तार का मंत्र देकर रवाना हुए भागवत

नवभारतटाइम्स.कॉम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने और शाखा विस्तार पर जोर दिया। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। बेहतर समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की आवश्यकता बताई गई। भेदभाव दूर कर संगठित समाज के लिए काम करने का आह्वान किया गया।

bhagwat departs from lucknow to delhi emphasizes organizational strength and branch expansion

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन लखनऊ प्रवास के बाद मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अपने प्रवास दौरान संघ के कार्यकार्ता प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, शाखा विस्तार का मंत्र स्वयंसेवकों को दिया। साथ ही संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही आगे चलने वाले अभियानों पर चर्चा की।

संघ का 20 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग 21 मई से शुरू हुआ है और 11 जून तक चलेगा। सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में चल रह इस वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 से 26 मई तक रहे। इस दाैरान उन्होंने अपने बौद्धिक प्रबोधन में कहा कि संघ का मुख्य कार्य बेहतर समाज का निर्माण करना है। प्रतिबद्ध कार्यकर्ता ही इस काम को कर सकते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को बौद्धिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव दूर कर हमें संगठित समाज के लिए काम करना है। उन्होंने शताब्दी वर्ष में चले कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, और नागरिक कर्तव्य जैसे अभियानों की समीक्षा की। पदाधिकारियों से कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर अभियानों के संदर्भ में जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उसके अनुसार हमें एक मजबूत समाज के लिए काम करना है। भागवत मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।