Dlf Phase 3 Two Cars Gutted In Short Circuit Panic In The Area
शॉर्ट सर्किट, खंभे के नीचे खड़ीं दो कारों में लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
डीएलएफ फेज-3 में एक मकान के बाहर लगे बिजली मीटरों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चिंगारियां नीचे खड़ीं दो कारों तक पहुंच गईं। दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार रात की है।
n NBT रिपोर्ट, डीएलएफ : शहर के डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में एक मकान के बाहर लगे दो बिजली मीटरों में मंगलवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चिंगारियां फैलने से नीचे खड़े वाहन भी चपेट में आ गए। दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।