सेक्टरों में आ रहा खारा पानी, बीमारी का डर

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-56 और 56ए में पिछले 25 दिनों से खारे पानी की सप्लाई आ रही है। इस पानी से बर्तन और कपड़े साफ नहीं हो रहे हैं। लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। आरडब्ल्यूए ने एचएसवीपी को शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

faridabad sector 56 56a salty water supply fear of disease no solution

HSVP को दी शिकायत, लेकिन समाधान नहीं मिला

NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-56-56ए में खारे पानी की सप्लाई से लोग बेहद परेशान है। घरेलू कार्यों में भी पानी का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सेक्टर-56-56ए आरडब्ल्यूए के प्रधान विक्रम सिंह और महासचिव बच्चू सिंह ने बताया कि 25 दिनों से सेक्टर 56 व 56ए में खारा पानी आ रहा है। इतना कड़वा पानी है कि जैसे ही मुंह में पानी लेकर कुल्ला करते हैं तो मुंह में कड़वापन बहुत देर तक बना रहता है। एक दम अजीव सा महसूस होता है। कपडे व बर्तन सही से साफ़ भी नहीं हो रहे हैं। नए कपडे़ खराब हो रहे हैं, उनमें सूखने के बाद जगह-जगह धब्बे से दिखाई देते हैं।

सेक्टरवासी विजय शर्मा और वाइस प्रेजिडेंट पप्पू मौर्य ने बताया कि सेक्टर में पानी की समस्या के बारे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखे हैं और मेसेज भी कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता। जेई से लेकर एसई तक समस्या के बारे में अवगत करारया गया है। इससे की अधिकारियों ने कहा था कि एक-दो दिन में मीठा पानी आना शुरू हो जाएगा, लेकिन आज तक भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं एसई संदीप दहिया से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।