Faridabad Woman Steals Gold Earrings From Jewelry Shop Incident Captured On Cctv
जूलरी शॉप से महिला ने उड़ाई सोने की झुमकी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
फरीदाबाद के सेक्टर-31 में एक जूलरी शॉप से सोने की झुमकी चोरी हो गई। खरीदारी के बहाने आई दो महिलाओं में से एक ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर महिला की तलाश जारी है।
NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक जूलरी शॉप से सोने की झुमकी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान में खरीदारी के बहाने आई दो महिलाओं में से एक महिला चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।