यूपी में सपा सरकार बनने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी: अखिलेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार गिर जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर फेक एनकाउंटर करवाने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर में सबसे ज्यादा पीडीए समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

if sp government is formed in up central bjp government will fall akhilesh yadav

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी गिर जाएगी। मंगलवार को यह बयान अखिलेश यादव ने पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में दिया। राहुल गांधी ने एक साल में केंद्र सरकार गिरने के दावा किया था। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सपा प्रमुख ने यूपी में भाजपा सरकार द्वारा फेक एनकाउंटर करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने आंकड़े पेश कर दावा किया कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई पीडीए समाज के लोगों पर हो रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें काफी सुनने को आ रही हैं। सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश लगातार कर रही है। सरकार की मर्जी से फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। अपनी धाक जमाने के लिए यूपी में एनकाउंटर किए जा रहे हैं। ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है।

पीडीए वर्ग पर अत्याचार नाम की किताब जारी की : अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर फर्जी एनकाउंटर और महिला आपराध के आंकड़े पेश किए। भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए वर्ग पर अत्याचार नाम किताब जारी की। इसमें एक आंकाड़ा जारी किया गया, जिसमें फेंक एनकाउंटर का ग्राफ दिया गया है। इसमें एनकाउंटर में 125 यानी 60% पीडीए के लोगों को मारा जाना बताया गया है। अन्य में यह संख्या 19% है। फेंक एनकाउंटर करने वालों का भी जिक्र किया। किताब में एसटीएफ में पोस्टिंग के ग्राफ में दो प्रतिशत पीडीए को दिखाया गया है।