बिजली फॉल्ट अफवाह,विपक्ष फैला रहा: योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिजली फॉल्ट की समस्या पूरी तरह अफवाह है, जिसे विपक्ष फैला रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार के 'पाप के गड्ढों' को भरने और भ्रष्टाचार के 'कूड़े' को साफ करने में समय लगा है। अब प्रदेश में हर शहर का चेहरा बदलने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ चुके हैं।

opposition is spreading rumors of electricity faults cm yogi adityanath

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

एक समय था जब गांव हो या शहर, लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे। अब उन्हीं तारों में बिजली दौड़ रही है, जो घरों को रोशन कर रही है। ऐसे में बिजली फॉल्ट की समस्या पूरी तरह अफवाह है, जिसे विपक्ष फैला रहा है। यह बात मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर निगम के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार के ‘पाप के गड्ढों’ को भरने और भ्रष्टाचार के ‘कूड़े’ को साफ करने में समय लगा है। अब प्रदेश में हर शहर का चेहरा बदलने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ चुके हैं।

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने शहरवासियों को कई विकास परियोजनाएं दीं। उन्होंने 413 करोड़ रुपये की 342 परियोजनाओं का शिलान्यास और ‘स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

सीएम ने सभी 17 नगर निगमों के मेयर, 200 नगर पालिका परिषदों, 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा लगभग 14,000 पार्षदों को 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुभकामनाएं दीं। समारोह में मेयर सुषमा खर्कवाल, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार उपस्थित रहे।8पेज 4