अस्पतालों में प्लास्टिक के नल लगाने के आदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सिविल अस्पतालों में अब प्लास्टिक के नल लगेंगे। यह फैसला महंगी बाथरूम फिटिंग की चोरी रोकने के लिए लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे चोरी रुकेगी और रखरखाव का खर्च भी कम होगा। स्वास्थ्य परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

order to install plastic taps in hospitals to prevent theft

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सिविल अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्वास्थ्य परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों को संशोधित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में बार-बार महंगी बाथरूम फिटिंग चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्रों के शौचालयों में उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक टैप लगाने का निर्णय लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और रखरखाव खर्च भी कम होगा।