n NBT न्यूज, फरीदाबाद : बारिश के समय शहर में जलभराव न हो, इसलिए नालों की युद्ध स्तर पर साफ सफाई की जा रही है। नगर निगम और एफएमडीए अपने-अपने एरिया में नालों की सफाई कर रहे हैं। शहर के बड़े बुढ़िया नाले और गौंछी ड्रेन की भी सफाई कराई जा रही है और पक्के नाले भी तैयार किए जा रहे हैं।
शहर में अनेकों छोटे-बड़े नाले हैं। नालों की साफ सफाई करने के नाम पर हर साल खेला होता था, जिसके चलते बारिश मे शहर डूब जाता था। कई बड़े हादसे भी हो जाते थे। लेकिन जब प्रवीण जोशी बनी तो उनका जलभराव न होने पर फोकस रहा। इसके लिए उन्होंने निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के साथ मिलकर गंभीरता से काम किया।

