IMT की सड़कें होंगी जगमग, तैयारी शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के आईएमटी के सेक्टर 68 और 69 की सड़कें अब रोशन होंगी। एचएसआईआईडीसी ने इन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। इस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होंगे। केजीपी एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करने वाले लोग भी इन सड़कों से गुजरते हैं। यह काम जल्द ही पूरा हो जाएगा।

street lights to be installed on imt faridabad roads soon preparations to remove darkness begin

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट काॅरपोरेशन ने आईएमटी के सेक्टर 68 व 69 की सड़कों से अंधेरे को दूर करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को मेंटेन करने का काम किया जाएगा। इस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होंगे। बता दें कि आईएमटी में अब काफी सारी औद्योगिक इकाई स्थापित होत गई हैं और यहां पर काम करने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। केजीपी एक्सप्रेस वे की तरफ आने - जाने वाले लोग भी आईएमटी की सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम का कहना है कि सेक्टर 68 व 69 में स्ट्रीट लाइटों को मेंटेन किया जाएगा। इस काम को जल्द ही शुरू किया जाएगा।