जिला परिषद की कार्यप्रणाली समझेंगे छात्र, प्रशिक्षित किए गए शिक्षक

नवभारतटाइम्स.कॉम

छात्रों को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने की पहल हुई है। जिला परिषद की बैठक में डाइट टीम ने हिस्सा लिया। परिषद की कार्यप्रणाली को समझकर एक शैक्षणिक स्क्रिप्ट तैयार होगी। इससे बच्चों में प्रशासनिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित होगी। यह पहल छात्रों को व्यवस्था से जोड़ेगी।

teachers to teach students district council functioning new initiative launched

n NBT न्यूज, गुड़गांव

छात्रों को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। मंगलवार को जिला परिषद की मासिक बैठक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने हिस्सा लिया। परिषद की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और स्क्रिप्ट तैयार करने को लेकर जानकारी जुटाई। इसका उद्देश्य छात्रों को जिला परिषद की कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देना है।

जिला परिषद की मासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित जॉन हॉल में किया गया। बैठक में पार्षदों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिन पर अधिकारियों ने चर्चा कर समाधान और भविष्य की रणनीति तैयार की गई। डाइट से अरुण कुमार राघव, राम किशन वत्स, कनिका भारद्वाज और रश्मि पवार ने भागीदारी निभाई। डाइट अधिकारियों ने बताया कि डीआरयू विंग के तहत जिला परिषद की कार्रवाई को समझते हुए एक विशेष शैक्षणिक स्क्रिप्ट तैयार की जाएगी। इससे बच्चों में प्रशासनिक समझ , संवाद कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।