लूट, चोरी व हथियार तस्करी का आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

जारचा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। लूट और चोरी में शामिल एक शातिर आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस मिले हैं। उसके खिलाफ लूट, चोरी और हथियार तस्करी के 17 मुकदमे दर्ज हैं।

accused of loot theft and arms smuggling arrested in encounter police apprehended injured

n NBT न्यूज, दादरी

जारचा पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार को बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास हुई मुठभेड़ में लूट और चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर आरोपी घायल हो गया। पुलिस की गोली लगने के बाद कलौंदा निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ बुलंदशहर जिले में लूट, चोरी और अवैध हथियार तस्करी समेत संगीन धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि बुधवार को जारचा पुलिस टीम बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद घायल आरोपी शहजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर जिला बुलंदशहर में लूट, चोरी, अवैध हथियार तस्करी जैसी संगीन धाराओं में 17 मामले दर्ज है।

रेकमेंडेड खबरें