n NBT न्यूज, नोएडा
शहर की सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 7618 वाहनों के ई-चालान काटे और गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 34 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया।
एसीपी (यातायात) शकील मोहम्मद ने बताया कि यह कार्रवाई विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर एक साथ की गई। पुलिस ने प्रवर्तन के लिए तकनीक और जमीनी बल का प्रभावी उपयोग किया। 3422 चालान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा मैन्युअल रूप से किए गए, जबकि 4196 चालान आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों की मदद से ऑनलाइन जारी किए गए।

