पिस्टल लेकर घूमते युवक का विडियो वायरल, दहशत

नवभारतटाइम्स.कॉम

दनकौर के बिलासपुर में एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना 5 मई की बताई जा रही है। वीडियो में युवक शराब के ठेके के पास हथियार लहराता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि युवक किसी खास की तलाश में था और बड़ी वारदात की फिराक में था।

video of youth waving pistol goes viral atmosphere of fear in bilaspur

n NBT न्यूज, दनकौर : दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में एक युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। विडियो में आरोपी हाथ में हथियार लिए अंग्रेजी शराब के ठेके के पास बेखौफ घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना 5 मई की है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक काफी देर तक इलाके में हथियार चमकाता रहा, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी खास व्यक्ति की तलाश में था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना की सूचना के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

रेकमेंडेड खबरें