PhD में दाखिले का मौका

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी करने का सुनहरा अवसर आया है। सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह के शोध की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के साथ-साथ संबद्ध कॉलेजों में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।

lucknow university phd admission 2026 27 applications open apply by june 30

n NBT न्यूज, लखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश की राह देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। विवि प्रशासन के प्रवेश कार्यालय ने आधिकारिक नोटिस जारी कर पीएचडी की रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल बुधवार से खोल दिया है। शोध के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 30 जून तक आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर 'समर्थ' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

प्रवेश समन्वयक प्रफेसर अनित्य कुमार गौरव ने बताया कि इस बार का पीएचडी सत्र बेहद खास है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस सत्र में फुल-टाइम (नियमित) और पार्ट-टाइम (अंशकालिक) दोनों ही माध्यमों से शोध का अवसर दे रहा है। खास बात यह है कि इस बार एलयू कैंपस के विभिन्न विभागों के साथ-साथ लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों (कॉलेजों) में रिक्त चल रही सीटों को भी इस संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म सबमिट करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध Ph.D. Ordinance 2026 और गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें।

रेकमेंडेड खबरें