घर में घुसकर युवक को ईंट और डंडों से पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के होशियारपुर में एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट हुई। तीन लोगों ने डंडे और ईंट से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

noida youth beaten with bricks and sticks after entering home seriously injured

n NBT न्यूज, नोएडा : होशियारपुर गली नंबर-8 स्थित एक घर में घुसकर तीन लोगों ने एक युवक के डंडे और ईंट से मारपीट कर दी। इसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-51 होशियारपुर निवासी अरविन्द साह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की शाम करीब 5 बजे वह घर पर अकेला था। उसी समय आजाद शर्मा, रामशरण शर्मा और विवेक शर्मा ने आकर गाली गाली गलौच करने लगे। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने सिर पर डंडे और ईंट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

रेकमेंडेड खबरें