युवक पर हथौड़े से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

होडल में क्राइम ब्रांच टीम ने युवक पर हथौड़े से हमला करने वाले एक आरोपी हर्ष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

accused of attacking youth with a hammer in palwal arrested after encounter shot in the leg

n NBT न्यूज, होडल : क्राइम ब्रांच टीम ने पलवल में युवक पर हथौड़े और अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मित्रोल निवासी हर्ष के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने क्राइम ब्रांच टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने टीम प्रभारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने विभिन्न पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात उनकी टीम नैशनल हाइवे स्थित हसनपुर फ्लाईओवर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 21 मई को सिटी थाना क्षेत्र के रामनगर दुकड़िया मोहल्ले में अमित डागर पर हथौड़े और हथियारों से हमला करने के मामले में शामिल आरोपी हर्ष होडल के गौढ़ोता बेढ़ा पट्टी क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जब टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने देसी कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।