तपती गर्मी में बािरश की राहत

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में गुरुवार शाम झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान है। इससे तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

relief from scorching heat heavy rain in faridabad temperature to drop

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

तपती गर्मी में राहत देने के लिए अचानक आसमान में गुरुवार शाम बादल छा गए। साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद झमाझम बारिश हो गई। आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिन तक तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं से कुछ समय के लिए राहत मिलने का अनुमान है।

31 मई तक राहत मिलने की उम्मीद: अगले तीन दिनों अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।