नए चीफ सेक्रेटरी के लिए लॉबिंग, 10 IAS कतार में

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। नए मुख्य सचिव के पद के लिए करीब दस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दौड़ में हैं। इनमें से नौ अधिकारी इसी साल या अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा इस पद के प्रमुख दावेदार हैं।

10 ias officers in race for haryanas new chief secretary lobbying intensifies

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो जाएगा। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने जहां मुख्य सचिव पद के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है वहीं इस पद के लिए सरकार के पास कई दावेदार हैं।

वर्ष 1990 बैच के आईएएस अनुराग रस्तोगी को राज्य सरकार की तरफ से सेवानिवृत्ति के बाद एक्सटेंशन दी गई थी जो 30 जून को समाप्त होने जा रही है। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में करीब दस आईएएस अधिकारी शामिल हैं। इन दावेदारों में से नौ ऐसे अधिकारी हैं जिनकी इसी साल अथवा अगले साल रिटायरमेंट होने जा रही है। ऐसे में सरकार को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी देने के लिए गंभीर मंथन करना पड़ेगा।

मुख्य सचिव पद के सबसे अहम दावेदार 1990 बैच के आईएएस सुधीर राजपाल हैं। राजपाल इसी साल नवंबर माह में सेवानिवृत्त होंगे। सुधीर राजपाल वर्तमान में गृह जैसे संवेदनशील विभाग संभाल रहे हैं। कानून-व्यवस्था, जेल प्रशासन और न्यायिक समन्वय जैसे विभाग सीधे सरकार के कोर प्रशासन से जुड़े होते हैं। वरिष्ठता के आधार पर वे सबसे आगे हैं। दूसरी बड़ी दावेदार 1990 बैच की आईएएस सुमिता मिश्रा हैं। मिश्रा जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगी।