n NBT न्यूज, गाजियाबाद : सांसद अतुल गर्ग ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर नया गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव करने की मांग की है। ऐसा करने से नया गाजियाबाद स्टेशन से रोजाना यात्रियों को हो रही परेशानी का सामना करना नहीं करना पड़ेगा। नया गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 9:44 बजे के बाद दोपहर 1:18 बजे तक यात्रियों के लिए कोई उपयुक्त ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इस कारण दैनिक यात्रियों को काफी समस्या होती है। ऐसे में ट्रेनों का नया गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव प्रदान किए जाने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

