विटामिन के टेस्ट नहीं होने से मरीजों को हो रही दिक्कत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में विटामिन टेस्ट की सुविधा बंद है। एक महीने से मरीज परेशान हैं। बाहर टेस्ट कराने में 1200 से 1500 रुपये लग रहे हैं। पैथोलॉजी लैब में रोज 250 से अधिक मरीज आते हैं। 70 से अधिक को विटामिन जांच की सलाह दी जाती है। किट न होने से जांच नहीं हो पा रही है।

ghaziabad patients troubled due to lack of vitamin test kits tests halted at government hospital

nNBT न्यूज, गाजियाबाद : जिला एमएमजी अस्पताल में बीते एक महीने से विटामिन टेस्ट नहीं होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से टेस्ट कराने में करीब 1200 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में सुविधा होने के बाद भी मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीज जांच के लिए आते हैं, जिसमें से 70 से अधिक मरीजों को विटामिन जांच की सलाह दी जाती है। लेकिन टेस्ट किट उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। लोनी से आए सचिन कुमार ने बताया कि शरीर में दर्द होने के चलते डॉक्टर ने विटामिन जांच की सलाह दी थी, लेकिन किट नहीं होने के कारण जांच नहीं हो सकी। सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि किट कम होने के कारण कुछ टेस्ट प्रभावित हुए हैं। बजट मिलने के बाद जल्द ही टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।