GDA ने अवैध कब्जों पर चलाया बुलडोज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने रईसपुर और सदरपुर इलाकों में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कई अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त किया। सूर्या गार्डन के पास और सूर्या एन्कलेव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण गिराए गए।

ghaziabad development authority gda bulldozer on illegal construction demolition drive in raispur and sadarpur

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

जीडीए ने अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रईसपुर और सदरपुर इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कई जगहों पर अवैध निर्माण गिराए। अधिकारियों के अनुसार रईसपुर में सूर्या गार्डन के पास खसरा संख्या 1277, 1278 और 1279 पर करीब 4500 वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। यहां सतेन्द्र सिंह, जयप्रकाश, विजेन्द्र और सुमेर सिंह नाम के व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

इसके अलावा सूर्या एन्कलेव क्षेत्र में करीब 20 बीघा जमीन पर वीरेन्द्र चौधरी उर्फ लल्लू द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया। वहीं खसरा संख्या 1267, रईसपुर में करीब 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए निर्माण को भी गिराया गया। यहां सतेन्द्र सिंह, संदीप चौधरी और देवेन्द्र के नाम सामने आए हैं। जीडीए ने सदरपुर के खसरा संख्या 167 और 169 में करीब 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की। यहां संजीव कुमार, अमर, सतपाल, ओम, सुखपाल और रविपाल द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, स्थानीय पुलिस और प्राधिकरण पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।