n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक हुई। परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 22 सेक्टर मैजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मैजिस्ट्रेट और 22 सुपरिंटेंडेंट तैनात किए गए हैं। इस बार जिले में करीब 11 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

