बिरजू महाराज संस्थान में भी दाखिले की दौड़

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के बिरजू महाराज कथक संस्थान में नए कलाकारों के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। यह संस्थान भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संबद्ध है। सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी पुरुष के लिए ₹500 और अन्य के लिए ₹300 है।

birju maharaj institute admissions open for kathak and classical singing last date to apply is june 30

n NBT न्यूज, लखनऊ: कैसरबाग स्थित बिरजू महाराज कथक संस्थान एक बार फिर नए कलाकारों को तराशने के लिए तैयार है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संबद्ध इस प्रतिष्ठित संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का औपचारिक शंखनाद हो गया है। कला प्रेमी अब कथक की थाप, तबले की गूंज और शास्त्रीय गायन की बारीकियों को सीखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान में स्नातक (बीपीए) और दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेज (प्रवेशिका, परिचय, प्रबुद्ध और पारंगत) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अध्यक्ष प्रो. कुमकुम धर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ₹500, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले आरक्षित वर्गों के लिए ₹300 शुल्क निर्धारित है।