‘लड़के-लड़कियां साथ पढ़ाई करेंगे’

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकार ने 250 सरकारी स्कूलों को सीएम ईईई स्कूल बनाने का फैसला किया है। इन स्कूलों में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ेंगे। इन्हें पीएम श्री स्कूलों की तरह आधुनिक बनाया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग होगी। ये स्कूल अपने क्षेत्र के अन्य स्कूलों के लिए हब का काम करेंगे। यहां स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लैब जैसी सुविधाएं होंगी।

boys and girls will study together in government schools announcement of cm eee schools

नोटिफिकेशन के मुताबिक ये सभी संस्थान सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। लड़के और लड़कियां साथ पढ़ाई करेंगे। सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया लागू करने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर होगी, ताकि योग्य और दक्ष शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा सके। इन स्कूलों को अपने-अपने क्षेत्रों में “हब स्कूल” की भूमिका भी दी जाएगी। ये आसपास के स्कूलों को संसाधन और विशेषज्ञता उपलब्ध कराएंगे।स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के 250 सरकारी स्कूलों को “चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल ( CM EEE Schools )” घोषित करने का फैसला सरकार की मंजूरी और सिफारिश के बाद लिया । पीएम श्री आदर्श स्कूलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिनमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लैब जैसी सुविधाएं होंगी और बच्चों को उचित माहौल मिलेगा