अस्पताल से हथकड़ी खोलकर कैदी फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के सरकारी अस्पताल से एक बड़ा कैदी फरार हो गया है। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चार पुलिसकर्मी उसकी निगरानी कर रहे थे। आधी रात को वह बेडशीट ओढ़कर अस्पताल से निकल गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। मामले की जांच जारी है।

अस्पताल से हथकड़ी खोलकर कैदी फरार

N BT न्यूज, करनाल : जिले में एनकाउंटर के दौरान टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड से शुक्रवार को फरार हो गया। 25 मई को उसे पकड़ा गया था, तब पुलिस ने उसके कूल्हे के पास टांग में गोली मारी थी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। बताया जा रहा है कि कैदी की निगरानी के लिए 4 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। इलाज के बाद उसे अरेस्ट दिखा कोर्ट से रिमांड पर लेना था। उससे पहले ही 28-29 मई की आधी रात को वो अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाश बेडशीट ओढ़ कर निकला। सिविल अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। अस्पताल के पीएमओ बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के 4 बजे डीएसपी राजीव का फोन आया कि बदमाश भागा है, सीसीटीवी फुटेज चाहिए।