n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
अगर आप आज ऑफिस यहां कहीं और जा रहे हैं तो समय लेकर निकलें, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार 29 मई रात 2 बजे से 30 मई यानी आज दोपहर 2 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।
अस्थायी रूप से ये मार्ग रहेंगे बंद: पुलिस के मुताबिक, मेट्रो मोड से ईएसआईसी चौक, मस्जिद चौक, होते हुए सैनिक कॉलोनी रेड लाइट तक का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इसके अलावा, डीसीपी एनआईटी ऑफिस से मुल्ला होटल तक जाने वाला रास्ता और चिमनी बाई धर्मशाला पर पर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

