जीएसटी विभाग में तैनात बाबू को रिश्वत लेते दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ में जीएसटी विभाग के एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू जयदीप पर काम कराने के बदले 24 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित चमन सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को गिरफ्तार कर लिया है।

gst clerk caught red handed taking bribe demanded rs 24000

n NBT न्यूज, हापुड़ : जीएसटी विभाग में तैनात बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव दादरी निवासी चमन सिंह का काम जीएसटी विभाग में अटका था। इसको लेकर वह रेवती कुंज स्थित जीएसटी के सहायक आयुक्त खंड-चार कार्यालय में तैनात बाबू जयदीप से मिले थे और काम कराने की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाबू ने मामले में 24 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कई मिन्नतों के बाद भी जब काम नहीं हुआ तो पीड़ित ने परेशान होकर मेरठ स्थित एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में शिकायत की थी।