NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने ‘ विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट ’ तैयार कराया है, जिसके तहत हर विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्य योजना तैयार की जा रही है। एक जून को गुरुग्राम में हरियाणा की नई औद्योगिक पॉलिसी जारी की जाएगी। यह केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आने वाले वर्षों में औद्योगिक, तकनीकी, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व दिलाने की व्यापक रणनीति है। सीएम 5 वर्षों की कार्ययोजनाओं की ृसमीक्षा कर रहे

