सड़क हादसे में घायल को मिलेगा कैशलेस इलाज

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में सड़क हादसे के घायलों को अब कैशलेस इलाज मिलेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों को प्रशिक्षित किया। इस योजना के तहत दुर्घटना के सात दिनों तक या डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा। यह सुविधा घायलों को तत्काल राहत प्रदान करेगी।

injured in road accidents will get cashless treatment up to 15 lakhs

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अमित विक्रम की अध्यक्षता में पीएम राहत (कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम स्कीम-2026) और राहवीर योजना के तहत आयुष्मान भारत से जुड़े एम्पेनल्ड अस्पतालों को प्रशिक्षित किया गया। हादसे में घायल को दुर्घटना की तारीख से लेकर सात दिनों तक या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।