nNBT न्यूज, लखनऊ : नरही निवासी विभू शुक्ला को गुरुवार रात दोस्तों ने मिलने बुलाया। इसके बाद उस पर फायर झोंक दिया। पैर में गोली लगते ही आरोपित धमकाते हुए भाग निकले। साथी दोस्तों ने घायल को सिविल में भर्ती करवाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि विभू के भाई अनुराग शुक्ला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

