NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में आगामी 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी को पहले से सुनिश्चित किया जाए। डीजीपी ने परीक्षाओं के दौरान खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

