कसमंडी कलां में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, लगे बैरिकेड

नवभारतटाइम्स.कॉम

कसमंडी कलां में पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। विवादित ढांचे के पास बैरिकेडिंग लगाई गई है। बकरीद और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस और पीएसी सतर्क है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। दोनों समुदायों को पाबंद किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। शुक्रवार को ढांचे में नमाज नहीं हुई।

कसमंडी कलां में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, लगे बैरिकेड

nNBT न्यूज, मलिहाबाद : कसमंडी कलां के विवादित ढांचे को लेकर बकरीद और जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस और पीएसी पूरी तरह सतर्क रही। गांव में लगातार गश्त और निगरानी की गई। विवाद की आशंका के चलते शुक्रवार को ढांचे में नमाज नहीं पढ़ी गई। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों को पाबंद किया है और ड्रोन से निगरानी कर रही है। विवादित स्थल के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।